Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में तेंदुए और शावक का कांवड़िए पर हमला:30 मिनट तक सड़क जाम रहा, वन विभाग 1 घंटे बाद पहुंचा

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के चांदपुर में बीती रात कांवड़ यात्रा के दौरान एक गुलदार ने सड़क पर जा रहे कांवड़िए पर हमला कर दिया। यह घटना चांदपुर-धनौरा रोड पर बागड़पुर के पास हुई। अनूपशहर निवासी कांवड़िया कृष्ण कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए। गुलदार और उसके शावक के सड़क पर आने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। एक वाहन चालक ने बागड़पुर स्थित शिव भक्तों के भंडारे में घटना की सूचना दी। इसके बाद शिव सेवा जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार और उसका शावक सड़क से हट गए। चौधरी वीर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से सभी कांवड़ियों को सुरक्षित आगे भेजा। गुलदार के हमले की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, वन विभाग की टीम सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों और शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने विरोध जताया। शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कांवड़िए पर हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अनूपशहर निवासी कांवड़िया हरिद्वार से कांवड़ लेकर चांदपुर-धनौरा मार्ग से गजरौला की ओर जा रहे थे। बागड़पुर से पहले एक गुलदार ने उन पर हमला किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मदद की और पुलिस व वन विभाग को सूचित किया। इस मामले में चांदपुर रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि गुलदार और शावक सड़क पर आ गए थे। उनकी टीम ने मौके का मुआयना किया है और आज पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने गुलदार द्वारा सीधे हमले की बात से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में तापमान बढ़ा, ठंड से मिली राहत:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, पार्क और हाईवे पर चहल-पहल बढ़ी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी: दुधवा, छोटी काशी को बजट से निराशा:धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment