Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दो फर्जी जमानती गिरफ्तार:जेल में बंद आरोपी को रिहा कराया था, फर्जी मुहरें भी बनवाई थीं

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर पुलिस ने फर्जी जमानत तैयार कर एक अभियुक्त को जेल से रिहा कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को राम सिंह और प्रेम सिंह को उनके गांव स्याऊ और जलीलपुर से पकड़ा। यह मामला एसीजेएम कोर्ट के लिपिक मुकेश कुमार द्वारा 21 मार्च 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने राम सिंह, प्रेम सिंह, शहजाद उर्फ मैगी और अधिवक्ता नरेंद्र के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, राम सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र ने मिलकर जेल में बंद शहजाद उर्फ मैगी की फर्जी जमानत तैयार की थी। उन्होंने न्यायालय से शहजाद को रिहा कराने के लिए थाना प्रभारी, लेखपाल और तहसीलदार की फर्जी मुहरें बनवाकर जमानतियों का सत्यापन भी कराया था। राम सिंह और प्रेम सिंह स्वयं फर्जी जमानती बने थे। शहजाद उर्फ मैगी नगीना देहात थाने में दर्ज मु0अ0स0 37/2024 धारा 307 भादवि और आयुध अधिनियम के तहत आरोपी था। फर्जी जमानत के इस मामले में शहर कोतवाली में मु0अ0स0 236/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिक्रेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:उन्नाव में 10 मिनट तक काटती रहीं, 8 खिलाड़ी घायल
    Next Article
    सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल:शादी से लौटते समय हादसा, अर्टिगा कार और पिकअप की टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment