Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल:शादी से लौटते समय हादसा, अर्टिगा कार और पिकअप की टक्कर

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में जोगापुर गांव के पास देर रात एक पिकअप और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तरबगंज थाना क्षेत्र के रेतादलसिंह निवासी 21 वर्षीय अंकित कसौधन की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें 23 वर्षीय नैना देवी, 40 वर्षीय किरण देवी, 18 वर्षीय अमन कसौधन और 3 वर्षीय कार्तिक शामिल हैं। पिकअप चालक महेश को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नैना देवी के दोस्त की बलरामपुर के उतरौला में शादी थी। अंकित कसौधन, नैना देवी, किरण देवी, अमन कसौधन और कार्तिक कसौधन इसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे उतरौला से वापस लौटते समय जोगापुर गांव के पास मुर्गों से लदे एक पिकअप वाहन से उनकी अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मनकापुर कोतवाली पुलिस ने पिकअप और अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया है। भोलेनाथ कसौधन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना देर रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई, जब ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्टिगा कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दो फर्जी जमानती गिरफ्तार:जेल में बंद आरोपी को रिहा कराया था, फर्जी मुहरें भी बनवाई थीं
    Next Article
    शुएब हत्याकांड में घर वालों से पूछताछ:संभावित वजहें तलाश रही पुलिस, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment