Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में युवक का सिर-पैर धड़ से अलग:डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, तीन दिन बाद है बहन की शादी

    10 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में डंपर की टक्कर से एक युवक का सिर और पैर कटकर धड़ से अलग हो गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुन वहां पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान स्पीड में आ रही एक डंपर ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। वह हाइवे किनारे लगे लोहे के नुकीले डिवाइडर से से भिड़ा और उसके सिर और पैर कट गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला NH-734 पर रेहड़ बस स्टैंड के पास का है। देखिए हादसे की 2 तड़वीरें… गैस एजेंसी में काम करता था युवक रेहड़ थाना क्षेत्र के दहलावाला के रहने वाले बलराज सिंह (32) एक गैस एजेंसी में काम करते थे। वह हाल ही में परिवार में हुई एक शादी के कारण छुट्टी पर थे। मंगलवार यानी कल उनकी चचेरी बहन का का लगन टीका है और 8 मई को शादी है। बलराज सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सोमपाल सिंह एक प्राइवेट सेक्टर में नोएडा में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता हैं। दूसरा भाई खूब सिंह पेशे से मजदूर हैं। पारिवारिक विवाद के चलते खूब सिंह की पत्नी का तलाक हो चुका हैं। वही बलराज सिंह अविवाहित था। बड़े भाई सोमपाल ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि छोटे भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बता दें कि बलराज सिंह रविवार शाम को खाना खाने के बाद घूमने निकला था। घर से करीब 300 मीटर दूर पर NH-734 पार कर रहा था। इसी समय एक तेज रफ्तार में डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बलराज सिंह सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर पर जा गिरा। इससे उसकी गर्दन और पैर कट गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग घबरा गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलराज के शव को बटोरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिर अलग होने और गिरने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस की आसपास की पूछताछ और छानबीन में सोमवार सुबह बलराज की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई सोमपाल को घटना की सूचना दी। घर में दो बहनों की होनी थी शादी पड़ोसी महिला राजो देवी ने बताया कि बलराज अक्सर देर शाम घर आया करते थे। कल काफी देर तक इंतजार के बाद भी घर नहीं आए। उनके परिवार में चचेरी बहन मोनी की शादी 30 अप्रैल को होनी हैं, जबकि दूसरी चचेरी बहन जयमाला की शादी 8 मई को है। रेहड़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को हादसे में एक युवक की डंपर से टक्कर में मौत हो गई है। युवक अविवाहित था। उसकी मौत की सूचना उसके बड़े भाई को दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में डंपर चालक की तलाश की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में आनंद डायग्नोस्टिक सेंटर सील:स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताएं मिलने पर की कार्रवाई
    Next Article
    मिर्जापुर नगर सीट पर सपा से अशोक कुमार पहली पसंद:भारतीय जनता पार्टी बनी पहली पसंद, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment