Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर नगर सीट पर सपा से अशोक कुमार पहली पसंद:भारतीय जनता पार्टी बनी पहली पसंद, जानिए विधायक की स्थिति

    4 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर नगर सीट पर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 52% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रत्नाकर मिश्रा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रत्नाकर मिश्रा हैं। उन्हें 49% लोगों ने पसंद किया है। मनोज जायसवाल को 28 प्रतिशत, मनोज श्रीवास्तव को 8 प्रतिशत और विश्वनाथ अग्रवाल को 5 प्रतिशत समर्थन मिला। अन्य उम्मीदवारों को कुल 10 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। समाजवादी पार्टी की ओर से अशोक कुमार को 21 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद बताया। दामोदर सिंह पटेल को 16 प्रतिशत, सतीश मिश्रा को 11 प्रतिशत और अवनीश मिश्रा को 6 प्रतिशत समर्थन मिला। अन्य उम्मीदवारों को 46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी में सद्दाम राईन 36 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद राजेश पाण्डेय को 26 प्रतिशत और संजय सिंह गहरवार को 24 प्रतिशत समर्थन मिला। शेष 14 प्रतिशत लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को अपनी पसंद बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवक का सिर-पैर धड़ से अलग:डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, तीन दिन बाद है बहन की शादी
    Next Article
    चायल सीट पर भाजपा से भोलेशंकर कुशवाहा पहली पसंद:कांग्रेस से तलत अजीम, बसपा से राकेश गौतम पसंदीदा, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment