Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर मेडिकल अस्पताल स्टाफ को वेतन नहीं मिला:डीएम-प्रिंसिपल से शिकायत कर जल्द भुगतान की मांग

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर ज़िला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) और मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल से शिकायत कर जल्द भुगतान की मांग की है। दरअसल, बिजनौर का संयुक्त चिकित्सालय अब ज़िला मेडिकल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित हो गया है। यहां कार्यरत कई कर्मचारियों ने बताया कि उनका फरवरी और मार्च माह का वेतन रुका हुआ है। उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी और प्रिंसिपल को लिखित में दी है। कर्मचारियों के अनुसार, शासन ने होली से पहले फरवरी माह का वेतन जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक किसी को भी भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने के कारण उन्हें घर का खर्च चलाने और बैंक की किस्तों का भुगतान करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों से मौखिक रूप से संपर्क किया, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि सरकार ने बजट जारी नहीं किया है। वार्ड बॉय प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दो माह से वेतन न मिलने के कारण पूरा स्टाफ परेशान है। शर्मा ने बताया कि कई कर्मचारियों ने मकान बनाने या अन्य कार्यों के लिए लोन लिया हुआ है, जिसकी किस्तें समय पर चुकाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि सरकार ने होली से पूर्व वेतन देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। इस दौरान गोविंद सैनी, आकाश दोप, प्रेमचन्द्र सर्भ, अशोक कुमार, हिमान्थ, जगराम, डाल चन्द्र, कपिल, नरेन्द्र और तिलक सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में चिड़ियाघर, वन विभाग ने मांगी रिपोर्ट:मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर धोबिया आश्रम को प्राणी उद्यान बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू
    Next Article
    बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज विवाद में नया मोड़:डॉ. सचान- डॉ. मिश्रा पर 300 करोड़ के कर्ज, फर्जी डीड और मीटिंग मिनट्स पर घमासान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment