Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी महिलाओं कार्यकर्ताओं ने राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महोबा में विरोध प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत गरमा गई। संसद में बिल के विरोध में पड़े वोटों से नाराज बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गठबंधन के नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर विभा पुरवार के नेतृत्व में एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन का मुख्य कारण संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष का रुख रहा। महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों की वजह से आधी आबादी को उनका हक मिलने में बाधा आई है। बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष ने न केवल एक बिल को रोका है, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों और विकास की राह में रोड़ा अटकाया है। उन्होंने कहा कि जब एक नारी सशक्त होती है, तो पूरा राष्ट्र सशक्त होता है, लेकिन विपक्ष ने अपनी राजनीति के चलते इस सशक्तिकरण की प्रक्रिया को कुचलने का काम किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि यह बिल पास हो जाता, तो संसद में महिलाओं की संख्या और उनकी आवाज, दोनों मजबूत होतीं। बीजेपी महिला मोर्चा की डॉक्टर विभा पुरवार ने तकनीकी पक्ष रखते हुए नाराजगी जताई कि दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता के बीच विपक्ष के नकारात्मक वोटों के कारण बिल अपेक्षित मजबूती से आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन नेताओं की मंशा महिलाओं को राजनीति में आगे लाने की नहीं है। आल्हा चौक पर मौजूद महिलाओं ने साफ संदेश दिया कि राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर वे अब पीछे हटने वाली नहीं हैं। पुतला दहन के माध्यम से उन्होंने यह चेतावनी दी है कि जो भी दल महिलाओं के अधिकारों के बीच आएगा, उसे जनता के बीच इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर से दहशत फैला रहीं बुलेट सीज:प्रेशर हॉर्न से बस ड्राइवर बजा रहे थे 'मैं जट यमला, पगला दीवाना, हो गया 37 हजार का चालान
    Next Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी की शुरुआत, पारा 42°C पहुंचा:बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह, पानी और ORS साथ रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment