Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद सनातन पाण्डेय का योगी पर पलटवार:महिला आरक्षण बिल पर बोले- किसानों, युवाओं से किए वादे तोड़ने वालों को पाप धोना चाहिए

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला आरक्षण बिल पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। सांसद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री योगी के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर सदन में हुए व्यवहार को द्रौपदी के चीरहरण जैसा बताया था। सनातन पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सामंतवादी और फासिस्टवादी ताकतों को जवाब देती है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह भूल गए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिस मकान में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के तौर पर रहते थे, उसे इन्होंने सरकार में आने के बाद गंगा जल से धुलवाने का काम किया। उन्होंने सत्ता पक्ष को 'ढोंगी' करार दिया। सांसद ने आरोप लगाया कि महिला बिल के गिरने की जानकारी होने के बावजूद इसे राजनीतिक फायदे के लिए लाया गया, खासकर अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए। उन्होंने कहा, "पाप उनको अपना धुलना चाहिए था, जिन्होंने किसानों, नौजवानों और गरीबों के साथ चुनाव में वादे किए थे।" होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग के सवाल पर सनातन पाण्डेय ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों में जब अहंकार आ जाता है, तो उसका परिणाम यही होता है। उन्होंने इसे किसी की भलाई या सामाजिक समरसता की लड़ाई नहीं, बल्कि वर्चस्व की लड़ाई बताया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का जिक्र करते हुए कहा कि वह पूरे विश्व में दादागिरी कर रहे हैं और हर चीज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने किया आयोजन ,भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल रहे शामिल
    Next Article
    जीडीबी वारियर्स ने कानपुर क्रिकेट लीग में दर्ज की जीत:टी-20 प्रतियोगिता में कानपुर वारियर्स को 3 विकेट से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment