Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर माफी मांगने वाले 4 पर FIR:आरोपी ने कहा- होली पर सवर्ण समाज को गालियां दी गई थीं, घर पर भी हमला किया था

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग को सरेराह मुर्गा बनाकर उनके पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 8 मार्च को हुई थी, जिसका वीडियो शुक्रवार शाम वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव निवासी उमाशंकर उर्फ लल्लू ने एफआईआर में बताया कि 8 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे गांव के विवेक, उसके पिता मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और अशोक ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और सड़क पर मुर्गा बनाकर पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि 13 मार्च को इन्हीं लोगों ने उनके पार्टनर रामबहादुर को भी पीटा। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। बुजुर्ग को पीटने का कारण यह था कि उन्होंने आरोपी विवेक के विरोधियों को थाने के अंदर खाना खिलाया था। इस मामले में एक और एफआईआर 5 मार्च को पुवायां थाने में दर्ज की गई थी, जिसके वादी विवेक मिश्रा हैं। उन्होंने अपनी एफआईआर में बताया था कि रामबहादुर के दामाद जोगेंद्र ने शराब के नशे में ब्राह्मणों को गालियां दी थीं। जब गांव के विनोद ने इस पर आपत्ति की, तो वे लाठी-डंडों से हमलावर हो गए। विवेक ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके पिता मनोज कुमार के साथ घर के बाहर खींचकर मारपीट की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद देर रात आरोपी विवेक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि होली के दिन रंग खेलने के दौरान एक समाज के लोगों ने शराब के नशे में यूजीसी का जिक्र आने पर स्वर्ण समाज को गालियां दी थीं। जब इसका विरोध किया तो वो लोग मारपीट पर अमादा हो गए थे। हिंदू पक्ष का पदाधिकारी होने के नाते हमने दोनो पक्षों को समझाया था। उन लोगों ने मेरे घर के अंदर घुसकर हमला किया था। इस मामले में पांच मार्च को ही एफआईआर दर्ज कराई थी। फिर मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया गया, उसका भी मुकदमा दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतराम हत्याकांड, भाजपा नेता व भाई पर पुलिस कार्रवाई रद्द:भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने किया कैंसिल
    Next Article
    इटावा में DCM की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत:आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, 11 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment