Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में DCM की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत:आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, 11 महीने पहले हुई थी शादी

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे किनारे ढाबा चलाता था युवक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी 28 वर्षीय प्रतीक उर्फ जॉनी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पक्के बाग के पास ढाबा चलाता था। वह रोज की तरह अपने ढाबे पर काम करने के बाद शाम के समय पैदल ही हाईवे के रास्ते अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर बताया जा रहा है कि जब प्रतीक उर्फ जॉनी हाईवे पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत जांची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 11 महीने पहले ही हुई थी शादी बताया गया है कि प्रतीक उर्फ जॉनी की शादी करीब 11 महीने पहले ही हुई थी। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर माफी मांगने वाले 4 पर FIR:आरोपी ने कहा- होली पर सवर्ण समाज को गालियां दी गई थीं, घर पर भी हमला किया था
    Next Article
    पीछे से बस में घुसी आलू से भरी पिकअप:दो लोग गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे आलू, दो घंटे रहा सड़क जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment