Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की सड़क पर दौड़ाकर हत्या, VIDEO:भदोही में 12 से ज्यादा बार चाकू से मारा, जो बचाने आया उस पर भी हमला किया

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही में एक युवक ने बुजुर्ग को रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। बीच रास्ते में भीड़ के बीच चाकू से करीब 12 बार हमला किया। जब घायल होकर बुजुर्ग जमीन पर गिर गए, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक सिंचाई के लिए पानी न मिलने से नाराज था। आरोपी इतना हिंसक था कि जो बचाने आ रहा था उस पर भी वार कर रहा था। घटना का CCTV भी सामने आया है। पूरा मामला चौरी थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले दो तस्वीरें देखिए - अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… चौरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बच्चन राम (65) 20 साल से सरकारी ट्यूबवेल पर पानी बांटने का काम करते थे। मंगलवार को आरोपी श्रवण गौतम पानी लेने आया था। इस पर बच्चन राम ने अगले दिन आने के लिए बोला। इससे श्रवण नाराज हो गया। बुधवार शाम को 5 बजे के आसपास वह पास के बाजार से चाय पीने गए थे। बाजार में लोगों की ठीक-ठाक भीड़ थी। इसी बीच आरोपी श्रवण भी वहां पहुंच गया और बुजुर्ग को भला-बुरा कहने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी ने अपने साथ लाया हुआ चाकू निकाला और ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बचने के लिए भागे तो दौड़ाता रहा बुजुर्ग बचने के लिए भागे, लेकिन आरोपी उनका रोड पर दौड़ाकर पीछा करता रहा। लोग बचाने के लिए पीछे आए तो उन पर भी वार किया। बुजुर्ग जब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए तो आरोपी वहां से भाग गया। घायल अवस्था में दम तोड़ने से पहले बुजुर्ग पानी मांगते रहे। ग्रामीणों ने पुलिस पर शव को जबरन कब्जे में लेने का आरोप लगाया। एक दिन पहले पानी मांगने गया था आरोपी बच्चन राम के बेटे प्रमोद ने बताया कि आरोपी श्रवण गौतम पानी लेने गया था, जहां बच्चन राम ने अगले दिन पानी देने की बात कही। इस पर आरोपी बिना कुछ कहे चला गया, लेकिन दूसरे दिन शाम को वापस आकर अचानक हमला कर दिया। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे घटना के समय वहीं पर मौजूद अशोक कुमार दुबे (जिलेदार, सिंचाई विभाग व अध्यक्ष सिंचाई संघ) ने बताया कि हम लोग बैठकर चाय पी रहे थे तभी आरोपी आया और बच्चन राम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कई वार के बाद बच्चन राम गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए थे। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान वह लगातार पानी मांग रहे थे। बीच-बचाव में अशोक के दाहिने अंगूठे में भी चोट आई है। बुजुर्ग के शरीर पर करीब 10 से 12 चाकू के वार किए गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, बीच-बचाव में कई लोग घायल हो गए घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरोपी के हाथ में लगातार चाकू था और जो भी बचाने की कोशिश करता, उस पर भी वह हमला करने लगता था। घटना के बाद क्षेत्र में जादू-टोना को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं, लेकिन मृतक के बेटे प्रमोद ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी घटना केवल पानी के विवाद में हुई है। वहीं, प्रमोद ने भदोही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल को निजी वाहन से ले जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस ने गुमराह कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए मृतक के घर पहुंच चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। आरोपी की मां बोलीं नवरात्र से बदला स्वाभाव आरोपी श्रवण कुमार की मां ने बताया कि उनकी फसल को पानी की जरूरत थी, लेकिन विवाद क्या था यह नहीं पता। उन्होंने कहा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू घर का नहीं है। उन्होंने उसे पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने बताया कि श्रवण की मानसिक स्थिति और सेहत सामान्य था। उन्होंने बताया कि नवरात्र के सप्ताह के दौरान श्रवण का व्यवहार काफी बदला हुआ था। वह न तो किसी से बात कर रहा था और न ही कुछ खा-पी रहा था। श्रवण की एक साल की बेटी है, जो पिछले दो महीनों से अपनी मां के साथ ननिहाल में है। इलाज के लिए ले जाते समय जान गई सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। इलाज के लिए लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अन्य पहलुओं पर भी जांच-जारी है। शव को कब्जे में लिया गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से कहा कि परिजनों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आयुष ने बिहार के बेगूसराय में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से हमारी बात कराई। वह आयुष से मिलने कानपुर आई। गर्लफ्रेंड को देखते ही आयुष की आंखों से आंसू निकल पड़े। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा पर ‘मुनाफे’ का आरोप:अभिभावकों के साथ किसानों की संयुक्त लड़ाई तेज
    Next Article
    उन्नाव में अधेड़ का शव मिला:अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment