Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग महिला की हत्या, चोरी का खुलासा:प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी पकड़ा, शराब के लिए की थी वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या और चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी किए गए गहने भी बरामद किए हैं। यह घटना करीब पांच दिन पहले की है। पुलिस को एक युवक ने सूचना दी थी कि रात के समय उसकी मां घर में सो रही थीं, तभी अज्ञात चोर घर में घुस आए और चोरी करने लगे। महिला के जागने और विरोध करने पर आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी और पहने हुए गहने लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की जांच के लिए तत्काल चार टीमें गठित की गईं। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने बडूपुर बरना अंडरपास के पास से आरोपी राजेंद्र प्रजापति (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया और एक लॉकेट बरामद हुआ है। ये सभी गहने चोरी के बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपी राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को वह लालगोपालगंज से शराब पीकर घर लौटा था। उसके पास और शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने चोरी की नीयत से महिला के घर में पीछे से प्रवेश किया। महिला के जागने पर आरोपी ने उन्हें चारपाई पर गिरा दिया और तकिए से उनका मुंह दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गहने लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCC में से फेल बीएससी छात्रा ने किया सुसाइड:रात में खाना खाने के बाद कमरे में लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में तंबाकू उन्मूलन केंद्रों को मजबूत करने पर मंथन:एनटीसीपी के तहत विशेषज्ञों ने दिए सुझाव, नियमित समीक्षा और बेहतर संचालन पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment