Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल ने प्रयागराज में इस्लामी जिहाद का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने चौराहा जाम कर धर्मांतरण, गोमांस पर उठाया मुद्दा

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामी जिहाद के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू महिलाओं के कथित धर्मांतरण और गौमांस खिलाने की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ता पत्थर गिरजा घर से नारे लगाते हुए सुभाष चौराहा पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और इस्लामी जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वे नासिक जैसी घटनाओं से आक्रोशित हैं, जहां हिंदू महिलाओं को कथित तौर पर धर्मांतरित किया जा रहा है और उन्हें गौमांस खिलाया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज में कुछ स्थानों पर गौमांस से बने खाद्य पदार्थ जैसे बिरयानी, कबाब और पराठा तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा छापेमारी कर संबंधित रेस्टोरेंट को सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला के साथ इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं, तो संगठन सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में जिहाद के विरोध में हिंद संगठन का प्रदर्शन:बेगमपुल पर मानव श्रंखला बनाकर की सड़क जाम, कठोर कानून बनाने के मांग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:टाउनहॉल से शिव चौक तक उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज की भागीदारी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment