Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट के अभाव में आधे कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन:दैनिक भास्कर की खबर के बाद पशुपालन विभाग ने 1501.71 करोड़ किया जारी

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने अयोध्या, उन्नाव, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अमरोहा, महाराजगंज और सोनभद्र समेत कई जिलों के कर्मचारियों के वेतन के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। विभाग के वित्त नियंत्रक ब्रजेश कुमार ने कुल 1501.71 करोड़ रुपये (पंद्रह अरब एक करोड़ इकहत्तर लाख चार हजार रुपये) की धनराशि स्वीकृत की है। यह निर्णय दैनिक भास्कर द्वारा 4 मार्च को प्रकाशित खबर के बाद लिया गया है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 फरवरी तक कर्मचारियों के वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस आदेश के बावजूद होली से पहले कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया था। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न आहरण वितरण अधिकारियों को उनकी मांग और धनराशि की उपलब्धता के आधार पर कुल 3.73 करोड़ रुपये (तीन करोड़ तिहत्तर लाख छियानबे हजार रुपये) की धनराशि आवंटित की गई है। विभाग को उम्मीद है कि कर्मचारियों को अगले दो दिनों में उनका बकाया वेतन मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में वेतन भुगतान न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया था। विभाग में आधे कर्मचारियों को बजट के अभाव में वेतन नहीं मिल पाया था। इस देरी के लिए दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने 28 फरवरी को दोपहर से पहले वेतन के लिए बजट की मांग नहीं की थी, और यह मांग शाम 4 बजे के बाद की गई, जब संबंधित अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिसके कारण भुगतान में विलंब हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती:भीम आर्मी का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा की मांग
    Next Article
    बेकाबू थार पेड़ से टकराई, NSG कमांडो की मौत:मथुरा से हाथरस दोस्त के घर होली खेलने आए थे, तीन दोस्तों की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment