Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल 4 घंटे आगरा में रहेंगे CM, संभलकर निकलें:फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, खंदारी, गुरू का ताल, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर रहेगी जाम की स्थिति

    7 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को 4 घंटे आगरा में रहेंगे। ऐसे में सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 2 बजे के बीच शहर की कई प्रमुख रोड पर जाम की स्थिति रहेगी। ऐसे में जाम से बचने के लिए संभलकर निकलें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। जिस रूट से CM गुजरेंगे, वहां पहले से ही मेट्रो का काम चल रहा है। सड़कें काफी संकरी हैं। ऐसे में जाम में घंटों फंसना पड़ सकता है। पहले जानिये क्या है CM का प्रोग्राम CM योगी को शनिवार को आगरा में दो प्रोग्राम में शामिल होना है। दोनों ही प्रोग्राम शहर की अलग-अलग दिशाओं में हैं। ऐसे में जिस रूट से CM का काफिला गुजरेगा, वहां ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। CM का प्रोग्राम पीक आवर्स में है। ऐसे में शहर में कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है। ये रहेगा CM का शेड्यूल सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे सुबह 10.25 बजे फतेहाबाद रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक का समय आरक्षित दोपहर 12.50 बजे हाईवे स्थित यर्थाथ सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पीटल के लिए रवाना दोपहर 1.10 से 1.40 बजे तक यर्थाथ हॉस्पीटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 1.45 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान में बनाए गए अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचेंगे दोपहर 1.50 बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे CM का पहला प्रोग्राम 7 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ब्रज प्रांत स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक मॉल रोड स्थित होटल अमर में होगी। इसमें RSS के ब्रज प्रांत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आने वाले समय की संगठनात्मक रणनीति और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक मंथन हो सकता है। CM योगी के इस बैठक में शामिल होंगे। CM इस महत्वपूर्ण बैठक में 2 घंटे रुकेंगे। इसके बाद यहीं पर 20 मिनट और रिजर्व की गई हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से यहीं पर अलग से मुलाकात करेंगे। दूसरा प्रोग्राम हाईवे स्थित गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास यर्थाथ हॉस्पीटल का शुभारंभ करेंगे। यह प्रोग्राम दूसरे क्षेत्र में हैं। ये रहेगा CM का रूट RSS की बैठक में शामिल होने के बाद CM फतेहाबाद रोड से मॉल रोड, प्रतापपुरा, एमजी रोड, राजामंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत, आरबीएस कॉलेज, खंदारी, आईएसबीटी होते हुए यर्थाथ हॉस्पीटल पहुंचेंगे। यह पूरा रूट सामान्यतौर पर भी काफी व्यस्त रहता है। यहां दिन में काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में CM योगी का काफिला जब इस रूट से गुजरेगा तो ट्रैफिक को पहले ही रोक दिया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय हिंदी संस्थान में बना अस्थायी हैलीपेड CM योगी यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद मथुरा रवाना होंगे। ऐसे में हाईवे से वापस सड़क मार्ग से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचना आसान नहीं है। यहां पहले ही काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में CM के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में अस्थायी हैलीपेड बनाया गया है। यर्थाथ हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के बाद CM खंदारी होते हुए सीधे केंद्रीय हिंदी संस्थान पहुंचेंगे और यहीं से मथुरा के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता:नई बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी, ईरान को दोबारा ग्रेट बनाएंगे
    Next Article
    दंपती से ₹90 लाख ठगने वाले 3 और गिरफ्तार:फर्जी ATS अफसर बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया था, लखनऊ साइबर पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment