Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'BJP बाबा साहब को मानती है उनके विचारों को नहीं':लखनऊ में अपना दल ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, पल्लवी बोली - यूजीसी जरूर लागू होगा भाजपा ही करवाएगी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में अपना दल कमेरावादी ने दी श्रद्धांजलि । बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व दिवस पर दारुलशफ़ा से अंबेडकर प्रतिमा तक "समता संकल्प मार्च" निकाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल मौजूद रहीं। इस दौरान 'यूजीसी लागू करो' ,'आरक्षण का अधिकार दो' के नारे लगे। पल्लवी पटेल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सबको संविधान की सुरक्षा कवच दिया। दलितों पिछड़ों भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान का ऐसा अधिकार मिला कि वह हमेशा उसके अधिकारों की रक्षा होती रहेगी। इन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर , बीपी पंडाल और ज्योतिबा फुले प्रत्येक समतावादी व्यक्ति को याद करते रहना चाहिए। लोगों के अधिकारों का रास्ता बाबा साहब के संविधान से होकर जाता है। मौजूदा समय में भाजपा सरकार बाबा साहब के प्रतीक चिन्हों को तो 100% रूप से पूजती है। लेकिन उतनी ही मजबूती से बाबा साहेब के विचारों और संविधान को मिटाने के लिए कुंठित प्रयास कर रही है। इसकी जिम्मेदार वो लोग भी है जिन्होंने बाबा साहब के नाम पर सत्ता पाई मगर संविधान की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। आज एक बड़ा वर्क खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संविधान बचाने के लिए एक महान आंदोलन खड़ा किया जाना चाहिए ताकि इस देश में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय मिले। पल्लवी पटेल ने कहा यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय ने बहुत सोच समझकर रोक लगाया। भारतीय जनता पार्टी ने जो षड्यंत्र रचा था उसमें वह कुछ हद तक सफल भी हुए। मगर जब तक इस देश में वंचित समाज और बाबा साहब को मानने वाले मजबूती से लड़ाई लड़ते रहेंगे तब तक किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। यूजीसीबी सुप्रीम कोर्ट की फाइलों से निकालकर इस देश की शिक्षा व्यवस्था पर लागू होगा और वंचितों को उनका अधिकार मिलेगा। स्वयं भारतीय जनता पार्टी यूजीसी को लागू करवाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP नेता महीपाल चौधरी का रंगरेलिया मनाते VIDEO:होटल के कमरे में दो डांसर के साथ दिखा, अधिकारी बनकर चौथ मांगने के मामले में केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला:मौके पर ही मौत, परिजनों ने हंगामा किया; बोले- हत्या की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment