Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, बोले- कांग्रेस ने देश के साथ विश्वासघात किया

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में CM योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोमवार को रामलीला मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने जो देश के साथ आजादी के बाद से ही विश्वासघात करना प्रारंभ किया था। ये विश्वासघात हर स्तर पर है। देश के अंदर ही परमिट सिस्टम लागू कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर को अलग स्टेट्स दे दिया गया। शेष भारत के लोग परमिट लेकर वहां जाएंगे। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी ये व्यवस्था लागू की गई। पहली बार कांग्रेस के इस पृथकतावादी सोच के खिलाफ आवाज श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आवाज उठाई। उन्होंने नारा दिया कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। इसके लिए अपने आप को बलिदान दिया था। वहीं कार्यक्रम से पहले गोरखनाथ मंदिर में सुबह सीएम योगी ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कई लोग अपने परिवार के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर वहां पहुंचे थे। CM ने कहा कि इस्टीमेट बनवाएं इलाज के खर्च में सरकार भरपूर मदद करेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में एक बिटिया ने कमजोर पारिवारिक आर्थिक स्थिति का जिक्र कर पढ़ाई के लिए फीस जमा करने में आ रही बाधा की बात मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिटिया की स्कूली फीस की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का अमेरिकी C-130 विमान गिराने का दावा, जारी किया वीडियो
    Next Article
    AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment