Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी की 22 अक्टूबर को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का चाणक्य कहा जाता है। वह पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बे समय तक पार्टी संगठन में काम किया। उनके सियासी सफर की खास पहचान उनका चुनावी रिकॉर्ड और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की शैली है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 22 अक्टूबर 1964 को अमित शाह का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और मां का नाम कुसुम बेन था। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा राज्य की एक छोटी सी रियासत मानसा में एक धनी व्यापारी थे।राजनीतिक सफरसाल 1980 में जब अमित शाह 16 साल के थे, तो वह युवा स्वयंसेवक के रूप में संघ में शामिल हुए थे। इस दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े। साल 1982 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुजरात इकाई का संयुक्त सचिव बने। फिर साल 1987 में वह भाजपा के युवा मोर्चे में शामिल हो गए। इस दौरान शाह को समाज सुधारक नानाजी देशमुख के करीब रहने और उनके कार्यशैली को देखकर सीखने का मौका मिला।अमित शाह के चुनावी सफर में गुजरात की सियासत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का विस्तार देखने को मिलता है। अमित शाह ने गुजरात में संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया। फिर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस दौरान अमित शाह यूपी में पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों में शामिल थे।इसके बाद साल 2019 में भाजपा ने 303 लोकसभा सीटें जीतीं। इस दौरान भी अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और चुनावी अभियान के संगठनात्मक प्रबंधन में अमित शाह की भूमिका अहम रही। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाग गांधी नगर से लोकसभा सांसद चुने गए थे।देश के गृहमंत्रीसाल 2019 में शाह देश के गृहमंत्री बने। अमित शाह के गृहमंत्री के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए। शाह अपनी अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह इतिहास के अध्ययन और आध्यात्म में गहरी रुचि रखते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी': Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा
    Next Article
    पुडुचेरी में Heavy Rain से जनजीवन बेहाल, 7 सेमी बारिश के बाद स्कूल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment