Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP कार्यालय में सभासद पर हमला,महिला समेत दो पर FIR:महराजगंज में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने सभासद को दी जान से मारने की धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के नौतनवा कस्बे में भाजपा कार्यालय में एक सभासद पर हमले के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 18 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:20 बजे हुई, जब कार्यालय में मनोनीत मंडल अध्यक्षों और नामित सभासदों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-08 मधुबन नगर निवासी सभासद बृजेन्द्र श्रीवास्तव कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान सुधांशु वर्मा उर्फ राजन वर्मा और निर्मला वर्मा अचानक कार्यालय में घुस आए और बृजेन्द्र पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। निर्मला वर्मा ने बृजेन्द्र का कॉलर पकड़कर खींचा और चप्पल से मारने का प्रयास किया, जबकि सुधांशु वर्मा ने जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बृजेन्द्र ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 26 फरवरी 2026 को सुधांशु वर्मा ने मोबाइल पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और सुरक्षा को खतरे में बताते हुए पुलिस से संरक्षण की मांग की। नौतनवा थाना पुलिस ने बृजेन्द्र श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में बदले मौसम से आलू किसानों की चिंता बढ़ी:तेज हवाएं और फुहारें बनीं खुदाई पर संकट
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा में अलविदा नमाज संपन्न:अमेठी में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने मिश्रित इलाकों में किया फ्लैग मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment