Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा में अलविदा नमाज संपन्न:अमेठी में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने मिश्रित इलाकों में किया फ्लैग मार्च

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई, जबकि पुलिस बल ने मिश्रित और मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कई इलाकों में पुलिस बल के साथ उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। ईद के त्योहार से एक दिन पहले अलविदा नमाज को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसपी सरवणन टी के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त की। पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष गश्त की। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। अनुशासन और सतर्कता के साथ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सका और पूरे जिले में शांति का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP कार्यालय में सभासद पर हमला,महिला समेत दो पर FIR:महराजगंज में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने सभासद को दी जान से मारने की धमकी
    Next Article
    Dhurandhar Success Party: 'थप्पड़ क्वीन' सौम्या के खौफ में रणवीर सिंह! 'धुरंधर 2' की पार्टी में 'भाभीजी' ने जड़ा चांटा, आगे क्या हुआ? - VIRAL VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment