Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:गाजीपुर में सांसद बोलीं- विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता दिखी

    17 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के पीजी कॉलेज चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के रुख और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इस अवसर पर कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक प्रयास किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने इसका विरोध कर अपनी "महिला विरोधी मानसिकता" का प्रदर्शन किया। सांसद बलवंत के अनुसार, जिस दिन को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होना था, विपक्ष ने उसे "काला दिन" बना दिया। सांसद बलवंत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए कथित विवादित बयान की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बयान विपक्ष की नकारात्मक सोच को दर्शाता है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डॉ. बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है, जिससे भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और पार्टी पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश की मातृशक्ति आने वाले समय में विपक्ष को करारा जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण पर भाजपा का प्रदर्शन:जालौन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, राहुल गांधी का पुतला फूंका
    Next Article
    ललितपुर में एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत:दो दिन पहले पत्नी-बेटी संग ससुराल जाते समय हुआ था हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment