Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने धर्मशाला में किया प्रदर्शन, महिलाओं को 72000 रुपये बकाया भत्ता देने की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    (तस्वीर सहित) शिमला/धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 19 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा इकाई ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सवाल उठाया कि महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने का वादा चार साल बाद भी पूरा क्यों नहीं हुआ है। धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मांग की कि सरकार चार साल की बकाया राशि के साथ महिलाओं को भत्ता दे। पार्टी के मुताबिक, यह राशि प्रत्येक महिला के लिए कुल 72,000 रुपये बनती है।भाजपा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ‘महिला सम्मान राशि’ योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं से किए गए वादे को पूरा नहीं किया और वह गारंटी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने चेतावनी दी कि महिलाओं में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में 3.25 लाख महिलाओं को भत्ता देने की घोषणा की है। उन्होंने सवाल किया कि जब मूल रूप से 28 लाख महिलाओं को यह लाभ देने का वादा किया गया था, तो लाभार्थियों की संख्या घटकर करीब तीन लाख कैसे रह गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांगड़ा से हजारों महिलाएं महज 24 घंटे के नोटिस पर प्रदर्शन में पहुंचीं।उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उन्हें 1,500 रुपये नहीं, बल्कि 72,000 रुपये चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gorakhpur में सपा के रोड शो की JCB से कुचलकर 14 वर्षीय लड़के की मौत, सियासत गरमाई
    Next Article
    Congress में बड़ा फेरबदल: AICC के 25 सचिव पदमुक्त, 81 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment