Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पर Mamata का 'Divide and Rule' का आरोप, कहा Hindu-Muslim को बांटकर देश लूट रही है

    3 hours from now

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा कराने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह इस स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। मुख्यमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सियासी ‘आरोपपत्र’ पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “पहला आरोपपत्र उनके (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह) खिलाफ दाखिल किया जाना चाहिए, जिन्होंने दंगे भड़काकर सत्ता हासिल की।”इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँगउन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “भाजपा समाज के सभी वर्गों में झगड़ा करा रही है। वह ऐसी स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है।” उन्होंने भाजपा पर प्रशासनिक व पुलिस सेवाओं तक सभी मामलों में हिंदू और मुसलमानों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।इसे भी पढ़ें: West Bengal में Election Commission का बड़ा एक्शन, चुनाव से पहले 173 Police अफसरों का तबादलाउन्होंने दावा किया कि सिविल सेवा के सदस्यों और “उत्कृष्ट कार्य करने वालों” समेत कई सरकारी अधिकारियों का अपमान किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मांग पर भाजपा के दबाव में दूसरे चुनावी राज्यों में “मनमाने ढंग से” स्थानांतरित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रवींद्र जडेजा 15 रन बनाते ही छू लेंगे बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय
    Next Article
    Ajit Pawar को किनारे करने की कोशिश? NCP के पोस्टर से दादा-सुनेत्रा पवार गायब, तटकरे पर बड़ा आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment