Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पार्षद ने जल-निगम के जेई को धूप में बैठाया:कानपुर में रोड बनने से टूटी पाइप लाइन, लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बीजेपी पार्षद ने जल निगम के जेई को कड़ाके की धूप में बैठा दिया। वह करीब 1 घंटे तक बैठे रहे। 3 दिन पहले मार्बल मार्केट में सड़क बनने से वाटर और सीवर लाइन की पाइप टूट गई थी। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी जाने लगा। स्थानीय लोगों ने सही करने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन सही नहीं हो सका। सोमवार को जैसे ही जल निगम के जेई मौके पर पहुंचे, तो उन पर पार्षद शालू कनौजिया भड़क उठीं। जेई और पार्षद के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में शालू कनौजिया ने उन्हें धूप में ही बैठा दिया। जेई को धूप में बैठा देख कई दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद जेई ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। शालू कनौजिया किदवई नगर सब्जी मंडी वार्ड-14 की पार्षद हैं। वह अक्सर अपने कामों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शालू कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बनी थी। बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं। रोड बनने से टूटी पाइप लाइन पार्षद शालू कनौजिया ने बताया- सीएम ग्रिड रोड के काम में लापरवाही के चलते इलाके में जगह-जगह वाटर और सीवर लाइन टूटी पड़ी है। लाइन टूटने से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। 3 दिन पहले पंप से बस्ती में सप्लाई होने वाली वाटर लाइन भी टूट गई थी। इससे किदवई नगर के ओ ब्लॉक, एम ब्लॉक, नयापुरवा और मार्बल मार्केट क्षेत्र के लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने लगी। मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हो गए। इसे सही करवाने के लिए हमने जल निगम से शिकायत की थी। इस पर अधिकारियों ने जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। लगातार गंदा पानी आने से कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। शालू बोलीं- पाइप लाइन ठीक होने तक यहीं बैठिए सोमवार को पार्षद शालू कनौजिया मार्बल मार्केट पहुंचीं तो देखा कि पानी की पाइप लाइन अब भी टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने जल निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) को मौके पर बुलाया। पानी की समस्या दूर न होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में पार्षद ने एक दुकान के पास जेई को कड़ी धूप में स्टूल पर बैठा दिया। उन्होंने कहा- जब तक पाइप लाइन ठीक नहीं हो जाती, तब तक आप यहीं बैठे रहेंगे। जेई को धूप में बैठा देख मौके पर कई दुकानदार भी पहुंच गए। लोगों ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए खरी-खोटी सुनाई। करीब एक घंटे बाद जेई ने पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में भीषण गर्मी, विंडो AC आग का गोला बनी:काशी में अस्पताल में बाथटब लगाया; कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, यात्रियों का हंगामा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणभूमि: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई फेल, क्या होगा महायुद्ध?
    Next Article
    व्यापार बंधु बैठक में 22 समस्याओं पर चर्चा:जिलाधिकारी ने 5 का समाधान कराया, लंबित पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment