Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू कार ने 500 मीटर में 8 लोग को रौंदा:कुशीनगर में मासूम की मौत, 6 गंभीर; लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर ड्राइवर को पीटा

    6 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में बुधवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 500 मीटर में बाइक सवार समेत पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। जिससे 8 लोग गंभीर रुप घायल हो गए। इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। वहीं 7 लोगों का इलाज चल रहा है। कार खड्डा से सिसवा रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारी पट्टी चौराहे पर सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के दौरान पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, तभी साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने कार और ड्राइवर को पकड़ लिया। हंगामा करते हुई कार में तोड़फोड़ की। साथ ही ड्राइवर की पिटाई कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने 7 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी मुख्य चौराहे का है। पहले देखिए हादसे की तस्वीरें…. चौराहे पर दवा लेने आई बच्ची को रौंदा इसी दौरान उसने साइकिल सवार खुसूबदीन को रौंद दिया। खुसूबदीन के सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद कार ने चौराहे पर दवा लेने आई जोया पुत्री इरशाद को भी टक्कर मार दी। जोया के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जोया को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर कर दिया गया था। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में जोया की मौत हो गई। रिश्तेदारी जा रहे थे बाप-बेटे इस दौरान बाइक पर महराजगंज निवासी राजू यादव अपने बेटे अमन यादव के साथ रिश्तेदारी जा रहे थे। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाप-बेटे घायल हो गए। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में राजू यादव (40), अमन यादव (12), खुशबूदीन, बैतुल्लाह (60), रामनरेश (60), विशाल कुशवाहा, कुशमाहा (30), राधेश्याम कुशवाहा (22) शामिल है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही खड्डा उप जिलाधिकारी रामवीर सिंह मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। खड्डा थाना अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया- बंजारी पट्टी में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार व साइकिल सवार और पैदल लोगों कार से टक्कर मार दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में 8 लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजवाया। कार को कब्जे में ले किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -------------------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में दलाल शिवम बोला- मैंने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराई: हर केस पर 50 हजार मिलते थे; दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल का भी नाम आया कानपुर के किडनी कांड में पुलिस ने एजेंट शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा से मंगलवार को पूछताछ की। इस दौरान शिवम ने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कबूल की। बताया कि उसे हर ऑपरेशन पर 50 हजार रुपए मिलते थे। करीब 2 घंटे चली पूछताछ में उससे 15 सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवालों का उसने गोलमोल जवाब दिया। DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया, शिवम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। जल्द ही उसे पुलिस कस्टडी में लेगी, तब विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शिवम के मोबाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शिवम, दिल्ली NCR के एजेंट नवीन पांडेय से बातचीत करता सुनाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में श्रीराम कथा का समापन:महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने राम-रावण युद्ध और राजतिलक प्रसंग सुनाए
    Next Article
    लखनऊ- एमिटी यूनिवर्सिटी में इंटरनेशल वर्कशॉप का आगाज:केशव मौर्य ने कहा- ऐसी तकनीक विकसित करें जो बेमौसम बारिश से फसलों को बचाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment