Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकापुर में 12वीं की छात्रा लापता:एक हफ्ते भी बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन ने कराई FIR

    15 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से एक इंटरमीडिएट की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा 4 फरवरी की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही शाम तक वापस लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन एक सप्ताह बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि 4 फरवरी की सुबह छात्रा हमेशा की तरह स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने स्कूल और उसकी सहेलियों से संपर्क किया। तब पता चला कि वह उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। छात्रा के पिता ने तकियवा सोनबर्षा गांव निवासी अनूप पुत्र राम धीरज पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, यह युवक पहले से उनकी बेटी के संपर्क में था और उन्हें आशंका है कि वही उसे अपने साथ ले गया है। पिता की तहरीर पर बीकापुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और संदिग्ध युवक अनूप की तलाश भी जारी है। सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी मदद ली जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा की बरामदगी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहां उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। न्यायालय के समक्ष दर्ज बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:घर से कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था, आम के बाग में मिला शव
    Next Article
    फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 2 गिरफ्तार:महराजगंज में लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन बरामद, यूट्यूब से सीखा तरीका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment