Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:घर से कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था, आम के बाग में मिला शव

    14 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज तहसील के जनई गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव से दूर एक आम के बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर चंदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उमेश कुमार शुक्ला उर्फ लाल जी के रूप में हुई है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका दूसरा भाई कई साल पहले गुजर चुका है, जबकि तीसरा भाई अवधेश शुक्ला दिल्ली में निजी नौकरी करता है। उमेश का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ों पर लटका मिला था। उसके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र आर्यन शुक्ला और दो बेटियां नित्यम शुक्ला (15 वर्ष) व साक्षी (13 वर्ष) हैं। परिजनों के अनुसार, उमेश कुमार शुक्ला बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकले थे कि गांव में एक कार्यक्रम है और खाना न बनाया जाए। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। क्षेत्राधिकार महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भदोही दौरे पर:सीएचसी का निरीक्षण किया, UGC सवाल पर SIR का जिक्र
    Next Article
    बीकापुर में 12वीं की छात्रा लापता:एक हफ्ते भी बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन ने कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment