Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद पर खाली प्लाट में मिले पशुओं के अवशेष:बरेली में गौ रक्षकों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

    23 hours ago

    1

    0

    बरेली में बकरीद की रात पशु के अवशेष मिलने के बाद में गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए। बारादरी थाना क्षेत्र के आला हजरत हॉस्पिटल रोड स्थित आशियाना कॉलोनी में पशुओं के अवशेषों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाकर लोगों को शांत कराया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। खाली प्लॉट में मिले थे अवशेष जानकारी के अनुसार, आशियाना कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में पशु अवशेष पड़े मिले। रात करीब 12 बजे गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए और अवशेषों को उठाकर सड़क पर ले आए। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और सड़क पर अवशेष रखकर विरोध शुरू कर दिया। गौ रक्षकों ने जताई नाराजगी गौ रक्षकों का आरोप है कि मिले अवशेष गौवंश के हैं। उन्होंने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है, इसलिए मामले का जल्द खुलासा होना चाहिए। पशु चिकित्सकों ने लिए सैंपल सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ हाईवे) शिवम आशुतोष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सकों द्वारा अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बकरीद के दौरान कुर्बानी के बाद पशु अवशेष वहां फेंके गए थे। हालांकि, अवशेष किस पशु के हैं और उन्हें वहां किसने डाला, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जांच के बाद होगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सैंपल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तेज आंधी के साथ बारिश:कई स्थानों पर पेड़ गिरे, बिजली गुल, आम की फसल को नुकसान
    Next Article
    एयरफोर्सकर्मी से कानपुर सेंट्रल पर ठगी, 94 हजार उड़ाए:बदमाशों ने कॉल के बहाने मोबाइल लिया, बैग भी चुराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment