Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट:प्रतापगढ़ में सोने की चेन छीनी, 55 हजार रुपए लूटे; वीडियो आया सामने

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बकाया फीस मांगने पर एक स्कूल संचालक से मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर से 55 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करन पुर गांव में हुई। सरखेलपुर गांव के सोनाही बाजार के पास एक निजी स्कूल चलाने वाले अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोनाही गांव के वासिफ अली के चार बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं, जिन पर लगभग 40 हजार रुपये की फीस बकाया है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अजीत प्रताप सिंह ने बच्चों से फीस के बारे में बात की। एक बच्चे ने घर जाकर फीस की जानकारी दी, जिसके बाद वासिफ के भाई इरफान ने अजीत प्रताप सिंह को फोन पर गाली दी और धमकी दी। कुछ देर बाद, एक अर्टिगा कार से दो लोग लोहे की रॉड लेकर स्कूल पहुंचे और अजीत प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चों में दहशत फैल गई। आरोप है कि हमलावरों ने अजीत प्रताप सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर में रखे 55 हजार रुपये भी ले गए। उन्होंने कमर से अवैध हथियार निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। मारपीट में स्कूल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत बेलखरनाथ पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस से दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी बेलखरनाथ मामले की जांच कर रहे हैं और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 980 जोड़ों की हुई शादी:रामपुर में विधायक और DM ने आशीर्वाद दिया, सम्मान और सहयोग का प्रतीक बताया
    Next Article
    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment