Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉल-बेवरेज की फैक्ट्री से मेरठ में खुलेंगे उद्योग के रास्ते:ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनप्रतिनिधियों ने कहा- गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

    4 hours ago

    1

    0

    गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे आईएमएलसी में बॉल कॉरपोरेशन की एल्युमीनियम बेवरेज कैन निर्माण इकाई के शिलान्यास के बाद जनप्रतिनिधियों ने इसे मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी शुरुआत बताया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि करीब 2913 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट से बनने वाला यह प्लांट क्षेत्र की इकॉनमी को मजबूती देगा। इससे स्थानीय युवाओं के साथ आईटीआई पास युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इस इन्वेस्टमेंट से दूसरे उद्योगों को भी मेरठ में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश में 50 लाख करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट आया औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उद्योगों की बात करें तो प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। इसमें से करीब 15 लाख करोड़ रुपए की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। बॉल कॉरपोरेशन की यह इकाई भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। करीब 3 हजार करोड़ रुपए का यह इन्वेस्टमेंट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बॉल कॉरपोरेशन से जुड़े सभी लोगों को इस इन्वेस्टमेंट के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय में प्रदेश में इस तरह की कई और औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इनसे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और उद्योगों के अनुकूल माहौल के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि बड़े उद्योग प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मेरठ और किठौर के लिए ऐतिहासिक दिन सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बुधवार का दिन मेरठ और किठौर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली है। बॉल कॉरपोरेशन इंडिया की ओर से करीब 3 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट से प्लांट लगाया जा रहा है। यह केवल एक फैक्ट्री की शुरुआत नहीं है, बल्कि पूरे औद्योगिक गलियारे के विकास की दिशा में पहला बड़ा कदम है। आने वाले समय में यहां और भी इन्वेस्टमेंट होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम से प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने भी बताया है कि प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। इस प्लांट से क्षेत्र के युवाओं, बेटों-बेटियों और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आईटीआई से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को भी यहां काम करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने मेरठ और किठौर के लोगों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। कनेक्टिविटी के कारण इन्वेस्टर्स की पसंद बन रहा मेरठ राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मेरठ में कैन बनाने की इंडस्ट्री लगने जा रही है। यह बदलते हुए मेरठ और बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। आज प्रदेश में उद्योगों के लिए सबसे अधिक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे पूरा औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह क्षेत्र इन्वेस्टर्स के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे लॉजिस्टिक्स सेंटर बनने से भी इस क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा। प्रयागराज से लेकर मेरठ तक के लोगों और कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरठ तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका भविष्य काफी उज्ज्वल है। इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज सबसे अधिक निवेश हो रहा है। जब किसी प्रदेश में सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था होती है तो उद्योगपति वहां निवेश करने के लिए आगे आते हैं। इसी वजह से उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिहाज से सबसे अधिक संभावनाओं वाला प्रदेश बन गया है। बड़ी कंपनियों के आने से दूसरे निवेशकों का भी बढ़ेगा भरोसा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि मेरठ के लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि बॉल कॉरपोरेशन जैसी बड़ी कंपनी यहां अपना प्लांट लगाने जा रही है। करीब 3 हजार करोड़ रुपए का निवेश मेरठ के विकास के लिए काफी अहम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके सुशासन में बड़ी-बड़ी कंपनियां मेरठ की ओर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कंपनी बॉल कॉरपोरेशन ने भारत में अपना प्लांट लगाने के लिए मेरठ को चुना है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इस इकाई के स्थापित होने से मेरठ के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही इस तरह की बड़ी कंपनियों के आने से दूसरी कंपनियां भी यहां निवेश करने के लिए प्रेरित होंगी। इससे मेरठ में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. आरएस पटेल बोले- फर्स्ट मोर्चा लड़ेगा पिछड़ों की लड़ाई:वाराणसी में कहा- 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है
    Next Article
    मेरठ में लगेगा बॉल बेवरेज का तीसरा प्लांट:कंपनी प्रेसिडेंट बोलीं- इससे उत्तर भारत के ग्राहकों तक पहुंचना होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment