Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बली निवासी यूपी पुलिस के सिपाही का निधन:लीवर कैंसर से जूझ रहे थे, पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के बली गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के हवलदार सोहनपाल (पुत्र बुधराम) का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे पिछले दो वर्षों से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 5 मई 2026 की तड़के करीब 1 बजे ब्रेन हेमरेज के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। सोहनपाल वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती मुरादाबाद में हुई थी और वर्तमान में वे बरेली थाने के कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। वर्ष 2022 में उन्हें पदोन्नति देकर हवलदार बनाया गया था। एक सप्ताह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बचपन में ही पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सोहनपाल के कंधों पर आ गई थी। घर के इकलौते बेटे होने के कारण उन्होंने संघर्ष करते हुए परिवार को संभाला और अपनी दो बहनों सीमा और राखी की शादी भी कराई। उनके परिवार में अब विधवा मां कृष्णादेवी, पत्नी ममता, दो बेटे शुभ (8 वर्ष) और श्रेष्ठ तथा एक बेटी विच्चि हैं। सोहनपाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके बड़े बेटे शुभ ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उन्हें ससम्मान अंतिम सलामी दी गई। उनके जीजा श्योराज, जो वर्ष 2010 से आईटीबीपी में तैनात हैं, भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। उनके निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में सड़क हादसे में एसआई मोहित यादव की मौत:पिता की जगह मिली थी नौकरी, परिजन शव लेने के लिए रवाना
    Next Article
    सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार, भेदभाव के गंभीर आरोप:बहुजन अधिकार सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment