Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलडोजर पर सिगरेट पीते हुए बारात ले गया दूल्हा:आगे बैंड-बाजा पीछे डांस करता रहा; मुरादाबाद पुलिस ने चालान काटा

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में दूल्हा बुलडोजर से बारात लेकर रवाना हुआ। बुलडोजर बारातियों को कभी 10 फीट ऊपर उठाता तो कभी नीचे सड़क तक ले आता। इस दौरान दूल्हा सिगरेट पीकर छल्ले उड़ाता रहा। डांस करता रहा। अपने साथ बैठे बच्चों को डांस करने का इशारा करता रहा। बुलडोजर से ससुराल जाने का वीडियो दूल्हे के एक दोस्त ने रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बुलडोजर पर दूल्हे के साथ 15 बाराती बैठे दिख रहे हैं। दूल्हा सिगरेट पीकर हवा में धुआं उड़ा रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि बारात दो दिन पहले यानी 8 जून को कांठ के उमरी कलां गांव से बिजनौर के सहसपुर गांव गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार यानी 10 जून को बुलडोजर का चालान कर दिया है। मामला कांठ थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां निवासी उस्मान का निकाह बिजनौर के सहसपुर गांव की एक युवती से तय हुई थी। 8 जून को निकाह था। सोमवार दोपहर दूल्हा अपने घर से बरातियों के साथ घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद बुलडोजर पर सवार हुआ। इस दौरान उसके साथ करीब 15 बराती भी बुलडोजर पर चढ़ गए। आगे-आगे भांगड़ा बजता रहा और पीछे-पीछे बुलडोजर चलता रहा। दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर डांस करता नजर आया। उसके साथ बैठे युवक फिल्मी गानों पर डांस करते दिखाई दिए। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा है… वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर को फूलों से सजाया गया है। उसके आगे के हिस्से पर सफेद रंग की शेरवानी पहने दूल्हा बैठा है। उसके गले में नोटों की मालाएं पड़ी हुई हैं। दूल्हे के साथ करीब 10 से 15 लोग भी बुलडोजर पर सवार हैं। इनमें कुछ बच्चे भी हैं। दूल्हा सिगरेट पीते हुए उसके छल्ले उड़ा रहा है। उसके साथ बैठे युवक फिल्मी गानों पर डांस कर रहे हैं। आगे-आगे भांगड़ा बज रहा है, पीछे-पीछे बुलडोजर चल रहा है। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- 'मैं इधर किसी के फट्टे में टांग नहीं अड़ाने आया...।' वीडियो 2 दिन पुराना, बुलडोजर सीज किया जाएगा एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया- बुलडोजर से शादी में जाने का वीडियो 8 जून की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुलडोजर का चालान किया गया है। बुलडोजर को तलाश का सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स: यूट्यूब देखकर दवा खरीदी, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद भागा; 2 साल से अफेयर था वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। उसका शव के एक ब्वॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि हमारा 2 साल से अफेयर था। वह प्रेग्नेंट हो गई थी। गर्भपात के लिए किताबें पढ़ीं, यूट्यूब पर वीडियो देखे। फिर हम दोनों ने तय किया कि दवा से गर्भपात करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- राम मंदिर में शुरू से चोरी हो रही:जिस ट्रस्ट में चंपत राय हों, वहां लेकर भागने का काम ही होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment