Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी। वहां काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश पड़े देखा। वह चिल्लाने लगा तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगालीं। उसके घरवालों और हॉस्टल के गार्ड से बात की। गार्ड ने बताया कि छात्रा हॉस्टल में जौनपुर के करियाव मीरगंज के रहने वाले मोहम्मद समीर से मिलने आती थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार देर शाम समीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बात कबूल ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदी थीं। दवा खाने के बाद गर्लफ्रेंड के पेट में तेज दर्द हुआ। उल्टी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। उसने अस्पताल ले जाने को कहा। फिर खुद ही सीढ़ी से भागने लगी, बेहोश होकर गिर गई। कपड़े खून से भीग गए। मैं घबरा गया और उसे छोड़कर घर जौनपुर भाग गया। छात्रा के पिता सिपाही हैं। उनकी चंदौली में पोस्टिंग है। परिवार के साथ काशी में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बॉयफ्रेंड मोहम्मद समीर भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। वह नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र है। बॉयफ्रेंड बोला- डॉक्टरों से बात की, लेकिन कोई अबॉर्शन को तैयार नहीं हुआ बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में बताया कि उनके बीच दो साल से अफेयर था। छुट्टियों में दोनों साथ घूमते थे। एक दिन उसने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। अल्ट्रासाउंड कराया तो बात सही निकली। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। उन्होंने डॉक्टरों से बात की, लेकिन परिजनों के बिना अबॉर्शन के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने खुद ही अबॉर्शन का प्लान बनाया। यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदीं बॉयफ्रेंड ने बताया- मेडिकल के छात्र-छात्रा होने के कारण पहले किताबें पढ़ीं, लेकिन कुछ तय नहीं कर पाए। इसके बाद यूट्यूब देखा। कई चैनल देखने के बाद अबॉर्शन की दवा खाने पर सहमति बनी। दवा लेने का तरीका भी यूट्यूब से देखा, फिर एक ब्रांड की दवा खरीदी। तय हुआ कि छात्रा बुधवार को दवा खाएगी। बुधवार सुबह 9 बजे वह घर से हम दोनों के लिए खाना लेकर हॉस्टल पहुंची। कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई हुई थी। जब दवा खाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। उस पर दबाव बनाया तो उसने कहा- हम निकाह कर लेते हैं, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी। उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दवा खिला दी। दवा की खुराक अधिक थी। एक घंटे बाद ब्लीडिंग शुरू हो गई। आधे घंटे बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। उसने कहा कि मुझे अस्पताल ले चलो। मेरे कुछ कहने से पहले ही वह कमरे से बाहर की ओर भाग गई। मैं खून देखकर घबरा गया था बॉयफ्रेंड ने बताया- उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। लाइट खराब होने के कारण लिफ्ट बंद थी। इस कारण वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगी। तभी ब्लीडिंग के चलते उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। खून देखकर मैं घबरा गया। मैं ऊपर अपने कमरे में आया, ताला बंद किया और बस से अपने घर जौनपुर भाग आया। 7 महीने पहले भी छात्रा का कराया गया था गर्भपात पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं मिली हैं। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि 7 महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था। बॉयफ्रेंड के फोन से वीडियो और फोटो मिले हैं। छात्रा के साथ की गई चैटिंग भी बरामद हुई है। गार्ड बोला- दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी छात्रा बॉयज हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि लड़की पिछले दो दिनों से लगातार हॉस्टल आ रही थी। मंगलवार को भी वह आई थी। सामने रोड स्थित किराना दुकान से लेकर कैंपस के भीतर लगे पेड़ तक उसने तीन-चार चक्कर लगाए और काफी देर तक अकेले घूमती रही। बुधवार सुबह 9:20 बजे वह सीढ़ियों से अकेले ऊपर चढ़ते हुए सीधे कमरे में गई थी। बाद में वह खून से लथपथ मिली। ACP सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया- दो डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्त्री रोग विशेषज्ञ बोलीं- समय पर इलाज मिलता तो जान बच जाती ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 12 शहरों में आंधी-बारिश, पेट्रोल-पंप की छत उड़ी:बरेली में पेड़-पोल उखड़े; 75 जिलों में अलर्ट, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    बुलडोजर पर सिगरेट पीते हुए बारात ले गया दूल्हा:आगे बैंड-बाजा पीछे डांस करता रहा; मुरादाबाद पुलिस ने चालान काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment