Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप:कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित, पेड़ और पोल गिरे

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। तूफान के चलते विद्युत लाइनों में बड़े पैमाने पर खराबी आने के साथ ही सुरक्षा कारणों से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। आंधी-तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इसके अतिरिक्त, जगह-जगह पेड़, टहनियां और डालियां विद्युत खंभों व तारों पर गिरने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बलरामपुर नगर के कई प्रमुख इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं। भगवतीगंज उपकेंद्र से जुड़े फुलवरिया बाईपास, नहर बालागंज, टेढ़ी बाजार, गदुरहवा और बलुहा क्षेत्रों में बिजली नहीं है। वहीं, पूरबटोला उपकेंद्र से नई बस्ती, पूरबटोला, झंझरा, खलवा, बड़ा पुल, चौक बाजार और तुलसीपुर रोड की आपूर्ति भी ठप है। टाउन उपकेंद्र से कलेक्ट्रेट, अचलपुर, नीलबाग पैलेस, धुसाह, पहलवारा, सिविल लाइन, तुलसी पार्क, वीर विनय चौराहा और बाजार क्षेत्र की बिजली भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा, उतरौला, पचपेड़वा, गैसड़ी, गैंडासबुजुर्ग, अचलपुर चौधरी, सादुल्लाहनगर, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा और गौरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली गुल है। बिजली विभाग के अनुसार, लाइन स्टाफ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सतर्क है। मौसम सामान्य होते ही लाइन पेट्रोलिंग, फॉल्ट सुधार और आवश्यक रखरखाव का कार्य तेजी से पूरा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। फिलहाल, स्थानीय लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में महिलाओं का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग:एसडीएम को ज्ञापन देकर पुराने मीटर लगाने की अपील
    Next Article
    सपा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया:भाजपा पर महिलाओं को धोखा देने और अधिकार अनदेखी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment