Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में चौराहे के पास एक क्विंटल नकली खोया बरामद:होली-लगन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    12 hours ago

    1

    0

    आगामी होली त्यौहार और शादी-विवाह के मौसम में खोए की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वीर विनय चौराहे के पास से एक क्विंटल से अधिक संदिग्ध (सिंथेटिक) खोया बरामद किया है। बरामद खोया दो बड़े झोलों में भरा हुआ था, जिसे टीम ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए जिले में असुरक्षित एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार भोर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। बताया गया कि वीर विनय चौराहे के पास एक बस से दो बड़े झोले नीचे गिराए गए। झोले को उठाने के लिए कुछ ठेला चालक मौके पर मौजूद थे, लेकिन खाद्य सुरक्षा टीम को देखते ही सभी वहां से फरार हो गए। संदेह होने पर टीम ने झोलों की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में खोया भरा मिला। दोनों झोलों पर ‘राजीव कुमार’ नाम बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद खोया को जब्त कर लिया गया है। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित होकर खोया पर अपना दावा करता है तो नियमानुसार उससे पूछताछ कर नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई दावा नहीं करता है तो बरामद खोया को नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली और शादी-विवाह के सीजन में मिलावटी एवं सिंथेटिक खोए की बिक्री की आशंका को देखते हुए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट 2026-27 के बाद CM योगी ने बदली कवर इमेज:लखनऊ में ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन; एक्सपर्ट बोले- यह रणनीतिक संकेत
    Next Article
    वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत:नहाते हुए गहरे पानी में गया, झारखंड से परिवार के साथ काशी घूमने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment