Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट 2026-27 के बाद CM योगी ने बदली कवर इमेज:लखनऊ में ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन; एक्सपर्ट बोले- यह रणनीतिक संकेत

    13 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार ने ₹9.12 लाख करोड़ के बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ आर्थिक रोडमैप ही नहीं, बल्कि सामरिक संदेश भी दिया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल की कवर इमेज बदल दी है। इसमें वह ब्रह्मोस मिसाइल के साथ खड़े दिख रहे हैं। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई के साथ यूपी अब केवल आर्थिक इंजन ही नहीं, बल्कि देश की ‘हार्ड पावर’ का अहम स्तंभ बनकर उभर रहा है। राजनीतिक एक्सपर्ट प्रभाशंकर ने कहा- यह बदलाव महज डिजाइन नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संकेत है। उत्तर प्रदेश अब पारंपरिक कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर रक्षा और उच्च तकनीक उद्योगों की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री का यह कदम बताता है कि 2026-27 का बजट केवल राजकोषीय दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विजन स्टेटमेंट’ है। ₹9.12 लाख करोड़ बजट: विकास और सुरक्षा का संगम प्रदेश का ₹9.12 लाख करोड़ का बजट आकार अपने आप में रिकॉर्ड है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक निवेश, एक्सप्रेस-वे, लॉजिस्टिक्स पार्क और रक्षा उत्पादन कॉरिडोर पर विशेष फोकस रखा गया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि आर्थिक मजबूती और सामरिक क्षमता साथ-साथ चलेंगी। रक्षा क्षेत्र में निवेश से रोजगार सृजन, तकनीकी हस्तांतरण और वैश्विक निवेश आकर्षण को बल मिलेगा। लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण: यूपी का सामरिक उभार लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय रक्षा मानचित्र पर नई पहचान दी है। यह परियोजना न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे प्रदेश में उच्च कौशल आधारित रोजगार और सप्लाई चेन नेटवर्क का विस्तार भी होगा। ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइल का निर्माण यूपी में होना इस बात का प्रतीक है कि राज्य अब रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब बनने की दिशा में अग्रसर है। ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश का राजनीतिक अर्थ राजनीतिक हलकों में इसे ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर बजट के जरिए विकास, निवेश और सामाजिक योजनाओं का विस्तार, दूसरी ओर ब्रह्मोस और डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान—यह दोहरी रणनीति राज्य को आर्थिक और राजनीतिक दोनों स्तर पर मजबूत करती है। विश्लेषकों का मानना है कि यह मॉडल 2027 के राजनीतिक परिदृश्य को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया व्यापक विजन है। फर्श से अर्श तक: विकास इंजन और सुरक्षा कवच पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, एयरपोर्ट विस्तार, औद्योगिक निवेश और कानून-व्यवस्था में सुधार ने यूपी को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है। अब रक्षा उत्पादन और ब्रह्मोस परियोजना ने इस विकास को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हज यात्रियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य:अंबेडकरनगर में दो दिवसीय शिविर आयोजित होंगे, प्रशिक्षण भी मिलेगा
    Next Article
    बलरामपुर में चौराहे के पास एक क्विंटल नकली खोया बरामद:होली-लगन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment