Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में कलेक्ट्रेट बार चुनाव में मतदान जारी:661 मतदाता तय करेंगे 26 प्रत्याशियों की किस्मत

    14 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए परिसर में पहुंच रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी हरिराम पांडे ने बताया कि कुल 661 मतदाता 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और परिणाम आज ही घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान महामंत्री कमलेश्वर सिंह सहित चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कमलेश्वर सिंह, प्रियदर्शन मयंक श्रीवास्तव, के.के. तिवारी और जनार्दन प्रसाद दुबे शामिल हैं। महामंत्री पद के लिए राजेश मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा और सतीश श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर के.जी. गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए अनुराग देव आचार्य, इंद्रजीत तिवारी, आशीष सिंह और जितेंद्र मिश्र चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव और देवेंद्र कुमार तिवारी आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए आशुतोष ओझा, अमरेंद्र कुमार और नागेंद्र कुमार शुक्ला प्रत्याशी हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश बहादुर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क किया था। चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खीरी में स्कूलों की फीस/किताब-यूनिफॉर्म पर प्रशासन सख्त:अभिभावकों को तय दुकान से किताब-यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे
    Next Article
    रायबरेली जिला सहकारी बैंक ने 3.51 करोड़ का लाभ कमाया:लगातार तीसरे वर्ष बरकरार रखी अपनी लाभप्रदता, 185 बी-पैक्स का कंप्यूटरीकरण जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment