Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़:5 शातिर गिरफ्तार, फर्जी खातों-सिम से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

    11 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर पुलिस ने एक बड़े संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस गिरोह ने करोड़ों रुपये की ठगी का नेटवर्क संचालित कर रखा था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल,एक एप्पल आईफोन और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर साइबर अपराध के हॉटस्पॉट्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना प्रभारी आर.पी.यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो. अकरम खान को सुआव नाला के पास से पकड़ा गया,जबकि बच्चा लाल उर्फ प्रशांत उर्फ गोलू,आशिफ,प्रतीक मिश्रा और सुजीत सिंह को श्याम बिहार कॉलोनी से दबोचा गया।सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था।आरोपी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और उनसे जुड़े सिम कार्ड किराए पर लेते थे।इसके बदले खाताधारकों को 15 से 20 हजार रुपये तक दिए जाते थे,जबकि एजेंटों को 5 हजार रुपये तक का कमीशन मिलता था। गिरोह फर्जी पहचान पत्रों के जरिए अतिरिक्त खाते और सिम तैयार करता था।इनका इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी,सट्टेबाजी(अन्ना रेड्डी बुक) और अन्य माध्यमों से ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था।क्यूआर कोड,यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे अलग-अलग खातों में घुमाकर उनके स्रोत को छिपाया जाता था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपस में समन्वय स्थापित करते थे।वे बैंक पासबुक,एटीएम और सिम कार्ड को मिठाई के डिब्बों में छिपाकर कोरियर के जरिए एक-दूसरे तक पहुंचाते थे। अब तक की जांच में गिरोह से जुड़े 17 बैंक खाते सामने आए हैं,जिनसे देशभर में 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं।इन मामलों में लगभग 58 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।फिलहाल, 8 खातों की जानकारी में ही 5.06 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन सामने आया है, जबकि बाकी खातों की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 एप्पल आईफोन और 5 फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त आशिफ के खिलाफ गोरखपुर जनपद में दुष्कर्म और धमकी का एक मामला पहले से दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में मेरा युवा भारत केंद्र ने श्रमदान दिया:शहीद दिवस पर पदयात्रा निकाली गई, शहीदों को श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    शशिकांत साहू सपा में हुए शामिल:अमेठी में लोहिया जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने ली सदस्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment