Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में महिला आरक्षण विधेयक पर विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जताया आक्रोश, पुतला दहन किया

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विपक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में मतदान कर विपक्ष ने नारीशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश की महिलाएं इसे नहीं भूलेंगी और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की यह विरोध प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, महामंत्री साधना पांडे, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य झूमा सिंह और जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान सहित कई प्रमुख महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं। प्रदर्शन में सविता सिंह, मंजू तिवारी, प्रभा शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, डाली गुप्ता, निधि सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल और रेखा सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि नारी सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी इसके खिलाफ जाएगा, उसे जनता द्वारा जवाब दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी, वनरक्षक से हाथापाई:शमशाबाद में आरोपियों ने की मारपीट, वर्दी फटी, पुलिस को शिकायत
    Next Article
    अलीगढ़ में फसल नुकसान देख किसान की मौत:30 बीघा आलू और गेहूं की फसल नष्ट होने से लगा था सदमा, अस्पताल ले जाते समय गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment