Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में रिश्तेदार बनकर ठग ने बुजुर्ग को बनाया निशाना:बैंक से 30 हजार रुपए लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने रिश्तेदार बनकर एक बुजुर्ग को अपनी बातों में फंसाया और बैंक से निकाले गए 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा निवासी जमील अहमद खां सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे इंडियन बैंक शाखा बलरामपुर पहुंचे थे। वे अपने खाते से धनराशि निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला और खुद को उनका रिश्तेदार बताकर बातचीत करने लगा। आरोपी ने चालाकी से बुजुर्ग का विश्वास जीत लिया। बैंक से 30 हजार रुपये निकालने के बाद पीड़ित ने रुपये गिने, फिर आरोपी ने भी रुपये गिनने का बहाना किया। इसके बाद दोनों बैंक से बाहर निकले। बैंक से बाहर निकलने पर आरोपी ने बुजुर्ग को पानी पिलाने और अस्पताल तक साथ चलने की बात कही। रास्ते में उसने छलपूर्वक बुजुर्ग के पास मौजूद पूरी धनराशि अपने कब्जे में कर ली और मौका पाकर फरार हो गया। जब तक पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी गायब हो चुका था। घटना के बाद जमील अहमद खां ने नगर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें और बैंक से धनराशि निकालने के बाद विशेष सतर्कता बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया:कासगंज में सपा समर्थित लोगों पर शिकायत, डीएम को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    प्रयागराज में घर में बंद मिली बाप-बेटी की लाश:बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment