Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर: 20 अप्रैल को 5 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटेगी:डीएम रोड बिजलीघर पर मेंटेनेंस से 3 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 20 अप्रैल को पांच हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-द्वितीय बुलंदशहर के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डीएम रोड पर अनुरक्षण कार्य के कारण यह शटडाउन रहेगा। यह बिजली कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। इससे डीएम रोड, आवास विकास, काली नदी पुल के पास का क्षेत्र और उपकेंद्र से जुड़े अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी। सहायक अभियंता (तकनीकी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान 33 केवी लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पावर परिवर्तकों का मेंटेनेंस और टेस्टिंग कार्य भी प्रस्तावित है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अनुरक्षण कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सहायक अभियंता (तकनीकी) ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित समय के दौरान धैर्य बनाए रखने और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने का आग्रह किया है। इस संबंध में सूचना जिला सूचना अधिकारी, संबंधित अधिकारियों और सोशल मीडिया सेल को भी भेजी गई है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में सदर विधायक ने किया लोकार्पण:50 लाख से अधिक की चार नई सड़कों का शिलान्यास
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा:बलिया में कांग्रेस प्रवक्ता बोले- यह डिलिमिटेशन बिल था, भाजपा नक्शा बदलना चाहती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment