Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा:बलिया में कांग्रेस प्रवक्ता बोले- यह डिलिमिटेशन बिल था, भाजपा नक्शा बदलना चाहती है

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया। सदन में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया गया, जो 54 मतों से गिर गया। विपक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने इस बिल को 'डिलिमिटेशन बिल' बताया और भाजपा पर देश का राजनीतिक नक्शा बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं था, बल्कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में डिलिमिटेशन बिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी सुविधा के अनुसार देश का राजनीतिक नक्शा बदलना चाहती है, जिसे विपक्ष ने कामयाब नहीं होने दिया और लोकसभा में बिल गिरा दिया। बिल गिरने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस और सपा के झंडे जलाने पर पाठक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध करना समझ में आता है, क्योंकि विपक्ष ने उनके 'मनसूबों' पर पानी फेर दिया है। पाठक ने भाजपा की महिला हितैषी होने की बात पर तंज कसते हुए 2010 का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि यूपीए-2 सरकार में जब महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पारित हुआ था, तब भाजपा ने ही लोकसभा में वोट करके उसे गिरा दिया था। उन्होंने मौजूदा बिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2023 में और अब लाए गए इस बिल में कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। भाजपा सरकार इस 'ह्यूमन रिजर्वेशन बिल' के सहारे देश का राजनीतिक नक्शा बदलना चाहती है। पाठक ने पूछा कि सीटों को कैसे बढ़ाया जाएगा और ओबीसी महिलाओं के लिए क्या प्रावधान हैं, इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा 2011 की जनगणना के आधार पर ये प्रावधान करना चाहती है, जबकि 2026 की जनगणना का काम शुरू हो चुका है और हाउस लिस्टिंग चल रही है। उन्होंने इस जल्दबाजी पर सवाल उठाया और देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। पुनीत पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा को पता है कि जनता उनसे दूर हो गई है,इसलिए उन्हें जनता के बीच जाने के लिए एक'मुद्दा'चाहिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सदन की कार्यवाही पूरे देश ने देखी है और जनता भाजपा के इरादों को समझती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर: 20 अप्रैल को 5 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटेगी:डीएम रोड बिजलीघर पर मेंटेनेंस से 3 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    कानपुर देहात में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ पर सख्त कानून की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment