Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर कचहरी में चेंबर विवाद को लेकर फायरिंग:कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता और साले को लगी गोली, गंभीर, पूर्व बार सचिव पर आरोप

    19 hours ago

    2

    0

    यूपी के बुलंदशहर स्थित कचहरी परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गुट की ओर से दूसरे गुट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। गोली लगाने से एक गुट के दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन दो अधिवक्ताओं को गोली लगी, उनमें से एक अधिवक्ता इमामुद्दीन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्ररहमान के पिता और दूसरा रउफ खान, उनका साला है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इमामुद्दीन ने बताया- चेंबर अलॉटमेंट को लेकर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी पवन निम के गुट से विवाद चल रहा था। सुबह जब वे कचहरी पहुंचे तो देखा पवन निम और उनके समर्थक उन्हें अलॉटेड चेंबर का ताला तोड़ रहे थे। विरोध करने पर पवन निम और उनके एक साथी अधिवक्ता ने उन पर और उनके बेटे के साले पर हमला कर दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- कचहरी परिसर में मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है। दो अधिवक्ता घायल हैं। तहरीर मिल चुकी है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 4 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए... अधिवक्ता इमामुद्दीन ने बताया- चैंबर नंबर-272 एन ब्लॉक के आवंटन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले यह स्व. अधिवक्ता सलीम अख्तर का चेंबर था। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें यह चेंबर अलॉट कराया था। जिला सत्र न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की लंबी प्रक्रिया के बाद यह चेंबर उन्हें अलॉट किया गया था। पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पवन निम और उनके समर्थक इसका विरोध कर रहे थे। इमामुद्दीन ने बताया- सोमवार सुबह 6:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उन्हें अलॉटेड चेंबर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने बेटे जियाउर्ररहमान (कांग्रेस जिलाध्यक्ष) के साले रउफ खान के साथ कचहरी पहुंचे। देखा तो पवन निम और उनके साथी मेरे चेंबर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जातिगत टिप्पणियों करते हुए मुझे और रउफ को एकजुट होकर पीटने लगे। इसी दौरान सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच पवन निम और उनके साथी अधिवक्ता सलेखचंद ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिनमें से एक गोली इमामुद्दीन के दायें पैर की जांघ में लगी, जबकि दूसरी रउफ खान के बायें पैर के घुटने के नीचे लगी। दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कचहरी परिसर से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र राठौर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने चेंबर-272 को सील कर दिया है। पूरी कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्ररहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मामले की जानकारी दी है। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… थार ने मां- 5 साल की बेटी को कुचला, मौत:हाईवे पर 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में वित्तीय सलाहकार से 51.67 लाख की ठगी:मकान बेचने के नाम पर महिला कर्मी समेत चार पर केस
    Next Article
    फिरोजाबाद में चोरी के शक में नाबालिग की पिटाई:हाथ-पैर बांधकर पीटा, वीडियो आने के बाद पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment