Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बबली हत्याकांड का खुलासा:प्रेमी और उसके साले सहित दो गिरफ्तार, शादी के दबाव में की थी हत्या

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले खेत में मिली युवती की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान बबली के रूप में हुई थी। वह आरोपी विकास के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि बबली लगातार विकास पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर विकास ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने भाई और साले के साथ मिलकर बबली की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, वारदात के दिन विकास ने बबली को सुनियोजित तरीके से बुलाया। उसने अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बबली की गर्दन काटकर शव को खेत में फेंक दिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल की। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विकास और उसका साला अमन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की मौत, एक घंटे बाद बेटी को हार्टअटैक; मौत:बुलंदशहर में बाइक से नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे, बीच सड़क सांड से टकराए
    Next Article
    सीतापुर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:DM के निर्देश पर एजेंसी संचालक, कर्मचारियों पर FIR, गोदाम सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment