Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:DM के निर्देश पर एजेंसी संचालक, कर्मचारियों पर FIR, गोदाम सीज

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में सरौरा कला स्थित इंडेन गैस एजेंसी में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके उपरान्त डीएम के निर्देश पर गोदाम को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पूर्ति विभाग ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की थी। शिकायतों में बताया गया था कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल रहे थे, जबकि उनके मोबाइल पर डिलीवरी के मैसेज लगातार भेजे जा रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार देर रात पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने टीम के साथ एजेंसी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि बिना बुकिंग के सैकड़ों गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही थी। वहीं, कई उपभोक्ताओं को उनका निर्धारित सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। गोदाम में उपलब्ध स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी अंतर भी पाया गया, जिससे कालाबाजारी की पुष्टि हुई। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आर के टंडन इंडियन गैस गोदाम की प्रोपराइटर रामश्री और अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित गैस गोदाम को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को उपभोक्ताओं ने आईआरएस माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उपभोक्ताओं के हितों से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बबली हत्याकांड का खुलासा:प्रेमी और उसके साले सहित दो गिरफ्तार, शादी के दबाव में की थी हत्या
    Next Article
    नेता को अपने काम से संतुष्ट नहीं होना चाहिए:छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे बोलीं- 288 करोड़ से पुल बन रहा, महिला महाविद्यालय बनवाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment