Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बाल चोरी करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने 1 लाख रुपये कीमत के बाल बरामद किए, वजन पौने 5 किलो

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने बाल चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। खुर्जा नगर थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कंदरगढ़ी रेलवे पुल के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए बाल और एक चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। बरामद किए गए बालों का कुल वजन 4.720 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त, एक अवैध चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने 23 जुलाई 2026 को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में खुर्जा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को रास्ते से गुजरते समय उनकी नजर ग्राम शाहपुर के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल पर रखे थैले पर पड़ी थी, जिसमें बाल रखे हुए थे। उन्हें पहले से जानकारी थी कि बाल महंगे दामों में बिकते हैं। इसी लालच में उन्होंने मोटरसाइकिल से बाल चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ कजरा (पुत्र दीपचंद), अर्जन उर्फ शाका (पुत्र अनिल), टिंकू (पुत्र नानकचंद) के रूप में हुई है, ये सभी ग्राम शाहपुर कलां, थाना खुर्जा नगर, बुलंदशहर के निवासी हैं। इनके अलावा, संजय शर्मा (पुत्र जमुना प्रसाद शर्मा, निवासी ग्राम लोधोना, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर) और बिट्टू उर्फ आलोक (पुत्र सतीश, निवासी ग्राम अतराजपुर, थाना छिबरामऊ, कन्नौज) भी शामिल हैं। खुर्जा नगर पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 1 लाख से ज्यादा राइडरशिप:नए स्टेशनों पर दिखा जबरदस्त उत्साह, बेगमपुल सबसे व्यस्त स्टेशन
    Next Article
    लखीमपुर खीरी लूटकांड का खुलासा:चार बदमाश गिरफ्तार, नकदी और वाहन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment