Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में फाइनेंस का स्कूटर फर्जीवाड़ा कर बेचा:कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह पर केस दर्ज

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे वाहन बेचकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एक पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीबीनगर क्षेत्र के निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने एक जुपिटर स्कूटर खरीदने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया था। आरोप है कि संजय उर्फ छोटे और उमेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनकी मुलाकात 'भूरा' नामक व्यक्ति से कराई, जिसने स्कूटर को अपना बताकर 20 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। विपिन ने नकद भुगतान कर स्कूटर खरीद लिया और कागजी प्रक्रिया के लिए एक माह का समय दिया गया। बाद में जब विपिन ने स्कूटर अपने नाम ट्रांसफर कराने की बात कही, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और उनके फोन उठाना बंद कर दिया। करीब दो माह बाद एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपिन के घर पहुंचे और बकाया लोन का हवाला देते हुए स्कूटर जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि स्कूटर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचा गया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्र तैयार कर लोगों को धोखा देने के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा है। इस गिरोह के शिकार कई अन्य लोग भी हो चुके हैं। विपिन कुमार ने इस संबंध में पहले थाने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन:लखनऊ में ली अंतिम सांस, एक बार सांसद, दो बार विधायक, कई मंत्री पदों पर भी रहे
    Next Article
    एटा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1 लाख वापस कराए:क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने धोखाधड़ी, पीड़ित ने जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment