Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1 लाख वापस कराए:क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने धोखाधड़ी, पीड़ित ने जताया आभार

    9 hours ago

    2

    0

    एटा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक युवक को ₹1 लाख से अधिक की रकम वापस दिलाई है। यह ठगी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने की गई थी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित युवक ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया है। मुरादाबाद जनपद के निवासी वसीम रजा को बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने कॉल किया था। उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया। वसीम ठगों के जाल में फंस गए और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद उनके खाते से ₹1,04,469 निकाल लिए गए। दो घंटे के भीतर ठगी ठगी का एहसास होते ही वसीम रजा ने तत्काल एटा के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारान जी ने क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर क्राइम टीम ने तत्परता दिखाते हुए, महज दो घंटे के भीतर ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करवा दी। क्रेडिट कार्ड की लिमिट रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित शिकायतकर्ता वसीम रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यूको बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने उन्हें कॉल किया था और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच दिया था। उनकी बातों में आकर उन्होंने अपनी खाते की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वसीम रजा के क्रेडिट कार्ड को एक लिंक के माध्यम से हैक कर ₹1 लाख से अधिक का फ्रॉड किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों के फोन आने पर अपनी बैंक या खाते से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में फाइनेंस का स्कूटर फर्जीवाड़ा कर बेचा:कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह पर केस दर्ज
    Next Article
    निकाह में बवाल; जमकर चले ईंट-पत्थर, कई के सिर फूटे:लखनऊ में डीजे में डांस पर भिड़े घराती और बराती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment