Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:चोरी-लूट के दो वांछित बदमाश पकड़े गए, एक घायल, एक गिरफ्तार

    1 hour ago

    3

    0

    बुलंदशहर में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार देर रात ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे थाना ककोड़ पुलिस टीम लडूकी बम्बे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध इको कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी और तेजी से धनौरा की तरफ भागने लगी। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू पुत्र थान सिंह निवासी दरावर, थाना आहार, बुलंदशहर (वर्तमान पता देवीधाम कॉलोनी, खुर्जा नगर) और उसके एक अन्य साथी अजय चौधरी पुत्र नरेश चौधरी उर्फ लज्जा निवासी मुरारी नगर, खुर्जा नगर को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू और एक इको कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं और चोरी व लूट जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि अभियुक्तगण जिस इको कार का उपयोग कर रहे थे, उसे उन्होंने एक दिन पहले ही दिल्ली से चोरी किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह से तपा रही धूप, आज और कल चलेगी लू:शहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, एयरफोर्स स्टेशन में 43.2 डिग्री रहा तापमान
    Next Article
    लखनऊ में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद रेप:UPSC की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म, 35 हजार की वसूली; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment