Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से तपा रही धूप, आज और कल चलेगी लू:शहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, एयरफोर्स स्टेशन में 43.2 डिग्री रहा तापमान

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर शहर में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। तेज धूप और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सूरज की गर्मी सुबह सात बजे से ही तपा रही है। दिन में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने आमजन को खासा परेशान किया। आईएमडी आज और कल लू चलने का अलर्ट जारी किया है। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चकेरी क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। शिकंजी पीकर मिली राहत, कपड़े से ढका मुंह तेज धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेते नजर आए। स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं अपने चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। रात में भी राहत नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तेज धूप करेगी बेहाल मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कानपुर में तेज धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ेगी। इसके अलावा हीट इंडेक्स 50 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना है। दिन के तापमानों में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। दिन मैं तेज लू जैसी हवा चल सकती है। हीट वेब व गर्मी से बचने के उपाय - दिन के सबसे गर्म समय (दोपहर 12 से 4 बजे तक) बाहर निकलने से बचें। - ढीले, हल्के रंग के और सूती पूरी बांह के कपड़े पहनें। - सिर को टोपी, गमछा या छाता से ढकें। - घर में ठंडक बनाए रखने के लिए पंखा, कूलर या एसी का उपयोग करें। - पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें - दिन में बार-बार पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें। - नियमित रूप से ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी लें। - चाय, काफी और शराब से बचें। - हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन करें। - तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं। - तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि अधिक लें। - घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर निकलें। - दूध या दूध की बनी मिठाइयों से परहेज रखें। - खिड़कियों पर पर्दे, सनशेड या सफेद पेपर लगाएं। - दोपहर में घर के खिड़की दरवाजे को बंद रखें। हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें - बहुत तेज बुखार का आना। - चक्कर, उल्टी, बेहोशी का आना। - त्वचा का सूखी और गर्म हो जाना। - बार-बार अत्यधिक प्यास लगना और ओठों का सूखना। बीते दिनों का तापमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 11 अप्रैल 20.2 34.9 12 अप्रैल 18.2 35.6 13 अप्रैल 19.0 36.0 14 अप्रैल 16.8 37.2 15 अप्रैल 20.2 40.4 16 अप्रैल 18.8 39.0 17 अप्रैल 19.0 41.0 18 अप्रैल 20.8 40.0 19 अप्रैल 20.8 40.9 20 अप्रैल 21.0 41.0 21 अप्रैल 22.0 40.0 22 अप्रैल 22.4 40.9 23 अप्रैल 21.8 41.0 (सोर्स - सीएसए) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 24 अप्रैल 23.0 42.0 25 अप्रैल 24.0 42.0 26 अप्रैल 25.0 41.0 27 अप्रैल 24.0 40.0 28 अप्रैल 24.0 40.0 29 अप्रैल 24.0 39.0 (सोर्स - आईएमडी) बीते सालों का तापमान साल - न्यूनतम - अधिकतम 2025 21.1 38 2024 21.1 38.4 2023 19.1 35.2 2022 20.8 41 2021 20.2 38.8 2020 20.1 36.0 2019 21.4 38 2018 21.4 37.5 2017 22.5 39 2016 22.2 40.2 (सोर्स - सीएसए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुकुल में गर्लफ्रेंड के साथ भांजे को पीटकर मार डाला:बोला- शैतानी करता था, तीन दिन तक पीटा, रोया तो दीवार में सिर पटका... भूखा रखा
    Next Article
    बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:चोरी-लूट के दो वांछित बदमाश पकड़े गए, एक घायल, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment